राजगुरुनगर महा लोक अदालत में 2 करोड़ की वसूली 

75 मामलों का समझौते से निबटारा किया गया
राजगुरुनगर : समाचार ऑनलाइन – राजगुरुनगर के जिला व अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय में राष्ट्रीय महा लोक अदालत में 75 मामलों का निबटारा समझौते के जरिए हुआ। विभिन्न मामलों में करीब 2 करोड़ 13 लाख 32 हजार 648 रुपए वसूले गए।

राजगुरुनगर के जिला व अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय में शनिवार 8 दिसंबर को राष्ट्रीय  महा लोकअदालत का उद्घाटन जिला न्यायाधीश एन।के। ब्रह्मे के हाथों हुआ। तालुका विधि सेवा समिति के अध्यक्ष तथा प्रथम वर्ग न्यायिक दंडाधिकारी जी।बी। देशमुख ने कहा कि हर व्यक्ति को न्याय मिल सके इसके लिए विधि सेवा समिति काम कर रही है। कम से कम समय में पक्षकारों को न्याय देने का काम हर लोक अदालत की तरह हम भी कर रहे हैं।

न्यायालय में सालों-साल चलने वाले मामलों का समझौते से निपटारा करने से मिलना वाला संतोष काफी बड़ा है। इसलिए लोक न्यायालय का फायदा सभी लोग उठाएं। आपस में बातचीत व समझौते कर मामलों का समाधान करें। कई वर्षो तक न्यायालय में मामले को खींचकर पक्षकार के पैसे खर्च नहीं करें इससे सबका नुकसान होता है। अगर मामला खत्म हो जाता है तो आगे नुकसान नहीं होगा। महालोक अदालत में पक्षकारों के मामलों का समाधान व पक्षकारों के विश्वास का महाराष्ट्र स्तर पर संज्ञान लिया जाएगा।
भूमि अधिग्रहण के दावे में डेढ़ करोड़ की वसूली

जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायालय में हुए राष्ट्रीय महा लोक अदालत में चेक बाउंस, बैंक वसूली, सड़क दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, दिवानी  और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों का निबटारा समझौते के जरिए किया गया। इनमें भूमि अधिग्रहण के दावे में करीब एक करोड़ 59 लाख  91 हजार 276 रुपए की वसूली हुई।