विजयवाड़ा में ढाई करोड़ का गांजा बरामद : 3 गिरफ्तार

अमरावती : समाचार ऑनलाईन – आंध्र प्रदेश के विजयवाडा में बड़े पैमाने पर गांजा पकड़ा गया। पुलिस ने नरसीपटनम एजेंसी से हैदराबाद की ओर जा रही रेत के ट्रक की जांच की। पुलिस ने जांच के दौरान ट्रक से 1,137.30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस गांजे का मूल्य ढाई करोड़ से अधिक है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।आरोपियों ने गांजे को पहले ट्रक में लोड किया। इसके बाद उसे ऊपर से रेत से ढक दिया। पुलिस ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर ट्रक की जांच की। जांच के दौरान बड़े पैमाने पर गांजा बरामद किया गया।