डेढ़ माह में 22 नए राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन

पुणे । समाचार ऑनलाइन
लोकसभा चुनाव और उससे पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में होनेवाले विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे निकट आ रहा है, वैसे-वैसे नई राजनीतिक पार्टियां बनती जा रही हैं। निर्वाचन आयोग के पास पिछले डेढ़ महीने में 22 राजनीतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन होने की जानकारी सामने आई है। इनमें सबसे अधिक पांच राजनीतिक पार्टियों को राजस्थान में मान्यता मिली है। उत्तर प्रदेश के चार दलों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। महाराष्ट्र समेत कुछ अन्य राज्यों से भी एक- एक राजनीतिक पार्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ है।
[amazon_link asins=’B077GRCS3Z,B074RMN99F’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’094e544d-a513-11e8-acd5-6987f6578ce6′]
पिछले दो दशक में राजनीतिक पार्टियों की संख्या में बढ़ोतरी होती रही है। साल 1990 में देश में आठ राष्ट्रीय दल और कुल 17 राज्यस्तरीय दल थे। 1998 में चुनाव आयोग ने एक राष्ट्रीय दल की मान्यता खत्म की तो सात राष्ट्रीय दल बचे, वहीं 23 राज्य स्तरीय पार्टियां थीं। इसके बाद साल 2003 के चुनाव में छह राष्ट्रीय दलों ने चुनाव लड़ा, वहीं 28 राज्य स्तरीय दलों ने चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े किए। साल 2008 में छह राष्ट्रीय स्तर के दलों के साथ ही 36 राज्य स्तरीय और साल 2013 में छह राष्ट्रीय दलों के साथ ही 50 राज्य स्तरीय दलों ने राज्यों में चुनाव लड़ा। इस तरह राष्ट्रीय स्तर के दलों की संख्या में तो कमी आई, लेकिन राज्य स्तरीय दलों की संख्या में हर चुनाव में बढ़ोतरी हुई है।
[amazon_link asins=’B07BG6VYR5,B079TV5V3D’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’18b0ed60-a513-11e8-a48c-ffac08ad4c75′]
निर्वाचन आयोग ने पिछले 20 जून से तीन अगस्त तक करीब 44 दिन में 22 नई पार्टियों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी सूची सार्वजनिक की है। इसमें सबसे अधिक राजस्थान से पांच, उत्तर प्रदेश से चार, तमिलनाडु व नई दिल्ली से तीन-तीन और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, कर्नाटक, मिजोरम, बिहार व महाराष्ट्र से एक-एक पार्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कई और राजनीतिक दलों ने रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है। इस पर निर्वाचन आयोग ने आपत्तियां मांगी हैं। इन 22 पार्टियों को मिलाकर देश में अब तक 2091 राजनीतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
दिग्गज नेता शरद यादव की नई राजनीतिक पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फतेह सिंह हैं, जोकि राजस्थान के पुराने समाजवादी नेता हैं। प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र में फतेह सिंह की मजबूत पकड़ होने के साथ ही वह हमेशा कांग्रेस और भाजपा के विरोध में रहे हैं। नई पार्टियों में राजस्थान की पंच और अभिनव राजस्थान पार्टी का नाम शामिल है। आयोग की ओर से जारी सूची में उन तीन पार्टियों भारत वाहिनी पार्टी, सर्व शक्ति दल और भारतीय जन सत्ता दल का नाम भी शामिल हैं, जिन्हें इसी अवधि में रजिस्ट्रेशन मिला है।
भारत वाहिनी पार्टी भाजपा छोड़ने वाले राजस्थान के दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी ने बनाई है। राजस्थान में बनी पांच पार्टियों में से एक भारत वाहिनी पार्टी आगामी चुनाव के लिए लोकतांत्रिक जनता दल के साथ गठबंधन का प्रयास कर रही है। नए से रजिस्टर्ड रोचक नामवाली नई राजनीतिक पार्टियों में किरायेदार-मजदूर पार्टी, न्यू मदरलैंड पार्टी, विकासशील इंसान पार्टी, माई इंडिया पार्टी, आदर्श संग्राम पार्टी, पंच पार्टी, ग्रीन पार्टी, सर्वशक्ति दल और अभिनव राजस्थान पार्टी, भारतीय जनता सत्ता पार्टी शामिल हैं।