शिवसेना के नगरसेवक पर लगा छेड़खानी का आरोप

नवी मुंबई |समाचार ऑनलाइन

शिवसेना के नगरसेवक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप के मुताबिक, नगरसेवक नामदेव भगत ने एक 19 साल की युवती के साथ अपने फार्म हाउस में छेड़खानी की। पीड़िता काम के सिलसिले में नामदेव के उरण तहसील के दिघोडे स्थित फार्म हाउस गई थी। इस दौरान उसके साथ नगरसेवक द्वारा छेड़खानी की गई। नामदेव भगत नवी मुंबई के नेरुल से शिवसेना के नगरसेवक और स्थायी समिति के सदस्य हैं। उन्होंने कुछ साल पहले सिडको संचालक का पद भी संभाला था। पुलिस ने नामदेव भगत के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

[amazon_link asins=’B075FY4RWK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6c904af4-a512-11e8-90e5-2937397bf2c8′]