जुए के अड्डों पर छापेमारी, 62 लोगों पर कार्रवाई

पुणे | समाचार ऑनलाइन

लेडी सिंघम नम्रता पाटिल ने जुए के अड्डों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिंपरी चिंचवड़ के सांगवी और पिंपले सौदागर में चल रहे अड्डों पर छापा मारकर 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही 62 अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात यह कार्रवाई की, इस दौरान 19 हजार का माल भी जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम झुनकर मंजर खान, कालिदास दिवसे और चंद्रकांत मारुति खोपड़े हैं।

[amazon_link asins=’B072X2BGM5′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a7152306-a510-11e8-b084-93b6230a8bbf’]

पुलिस को खबर मिली थी कि सांगवी में एक पत्रा शेड में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, जिसके आधार पर वाकड और सांगवी पुलिस ने छापा मारकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और साथ ही 62 लोगों पर कार्रवाई की। इसके अलावा, पिंपले सौदागर में चल रहे जुए के अड्डे पर परिमंडल 2 की डीसीपी नम्रता पाटिल और उनकी टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए तीन को हिरासत में लिया है। जानकारी का अनुसार, पिंपरी, निगड़ी, सांगवी, भोसरी आदि इलाकों में जुए और सट्टेबाजी का बाज़ार तेज़ी से फैल रहा है।