मालशेज घाट में टेम्पो पर गिरी चट्टान; चालक घायल, यातायात रोकी

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
लगातार हो रही बरसात के चलते मालशेज घाट में बीती देर रात एक टेम्पो पर चट्टान गिरने से हुए हादसे में टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। अमोल दहिफले निवासी मोहातवाडी, पाथर्डी,  अहमदनगर ऐसा घायल चालक का नाम  है। उसे इलाज के लिए ओतुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एहतियात के तौर पर मालशेज घाट की यातायात रोक दी गई है। दो दिन तक घाट मार्ग की यातायात बन्द रहेगी, ऐसा प्रशासन ने बताया है।
[amazon_link asins=’B019WFP0T4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f45d4b38-a50e-11e8-a783-153ad581a0d7′]
बीती देर रात मालशेज घाट से गुजर रहे टेम्पो पर चट्टान गिर गई। इसमें टेम्पो चालक अमोल दहिफले गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर मालशेज घाट की यातायात रोक दी है। महामार्ग पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की टीमों ने मौके पर पहुंच कर घाट मार्ग पर गिरी चट्टानों के अवशेष और हादसाग्रस्त टेम्पो को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
हालांकि यहां घना कोहरा छाया रहने से इस काम में दिक्कतें आ रही हैं। एहतियात के तौर पर मालशेज घाट की यातायात रोक दी गई है। जैसे जैसे कोहरा हटते जाएगा, वैसे वैसे घाट मार्ग से चट्टानों को हटाने का काम किया जाएगा, ऐसा निवासी उपजिलाधिकारी शिवाजी पाटिल ने बताया।