रिटेल सेक्टर में व्यापार के लिए विदेशों से फंड लेगा रिलायंस

मुंबई। समाचार ऑनलाइन

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज रिटेल कारोबार में भी हाथ आजमाने के लिए तैयार है और इसके लिए कंपनीने
विदेश से फंड लाने का फैसला लिया है। रिलायंस समूह विदेश से 2.5 अरब डॉलर का कर्ज लेने के लिए बैंकों से बात कर रहा है। कंपनी करीब दर्जन भर बैंकों से बात कर रही है। यह फैसला फाइबर नेटवर्क और रिटेल स्टोर्स की संख्या बढ़ाने के लिए किया गया है।

इस कर्ज से रिलायंस ढाई साल पहले लिया गया विदेशी कर्ज चुकाएगा। इससे कंपनी की ब्याज देनदारी कम होगी। कंपनी लंदन इंटरबैंक ऑफर्ड रेट (लाइबोर) से 1-1.25 पर्सेंट अधिक रेट पर 3 से 5 साल तक के लिए कर्ज ले सकती है। हांलाकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

रिलायंस पहले कई बार ऐसा कर चुकी है। कुछ समय पहले कंपनी की एजीएम में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि टेलिकॉम और रिटेल बिजनेस को बढ़ाने के लिए और निवेश किया जाएगा।

पेट्रोलियम से रिटेल चेन चलाने वाले रिलायंस ग्रुप ने पिछले कुछ वर्षों में टेलिकॉम बिजनेस में 2.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। वह रिटेल बिजनेस का भी तेजी से विस्तार कर रही है। वित्त वर्ष 2019 में कंपनी 40 हजार करोड़ यानी 5.8 अरब डॉलर की रकम जुटा सकती है।