पुणे जिले में राहत: कोरोना के नए 8988 मामले; 11 हजार से ज्यादा हुए मुक्त

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे जिले को लगातार दूसरे दिन बड़ी राहत मिली है। गुजरे 24 घँटे में नए 8988 मामले सामने आए हैं जबकि 11 हजार 324 लोग कोरोना से मुक्त हुए हुए हैं। नए मरीजों से ज्यादा कोरोना मुक्त हुए मरीजों की संख्या राहत पहुंचा रही है। हालांकि मरनेवालों का आंकड़ा लगातार दूसरे दिन भी 151 रहा। जिले में बुधवार को कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 8 हजार 220 तक पहुंच गया है, जिसमें से 6 लाख 99 हजार 422 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले के अस्पतालों में 96 हजार 222 मरीजों का इलाज जारी है। पुणे जिले में अब तक 12 हजार 516 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.55 फीसदी और रिकवरी रेट 86.55 फीसद दर्ज हुआ है।

पूरे पुणे जिले में 21 लाख 13 हजार 214 लोगों को कोरोना प्रतिबंध के टीके लगाए गए हैं। इसके अलावा सातारा जिले में 5 लाख 75 हजार 720, सोलापुर जिले में 3 लाख 9 हजार 679, सांगली जिले में 5 लाख 36 हजार 81 और कोल्हापूर जिले में 9 लाख 25 हजार 633 लोगों को टीके लगाए गए हैं। पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 14 हजार 156 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 8988 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1666, सोलापुर में 1390, सांगली में 1395 और कोल्हापुर जिले में 717 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। हालांकि राहत की बात है कि संभाग में आज कुल 15 हजार 917 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 11 हजार 324, सातारा जिले के 1910, सोलापुर जिले के 1257, सांगली जिले के 870 और कोल्हापुर जिले के 556 मरीज शामिल हैं।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) की तो पूरे संभाग में अब तक 65 लाख 56 हजार 331 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई जिसमें से 11 लाख 35 हजार 75 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक उनमें से 9 लाख 64 हजार 313 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। संभाग में फिलहाल एक लाख 49 हजार 132 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 21 हजार 650 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 84.95 फीसदी व डेथ रेट 1.91 फीसदी दर्ज हुआ है।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 96 हजार 722 हो गया है। इसमें से 75 हजार 600 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2191 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 18 हजार 931 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 93 हजार 792 हो गई है। इसमें से 77 हजार 103 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2630 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 14 हजार 59 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 71 हजार 727 हो गया है। इसमें से 57 हजार 515 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2167 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 12 हजार 45 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 64 हजार 634 संक्रमितों में 2146 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 54 हजार 613 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 7875 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।