मामूली विवाद में ऑटो चालक की हत्या

पिंपरी। संवाददाता

पानी से भरे ड्रम को लात मारे जाने से हुए विवाद में एक ऑटो रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। भोसरी एमआईडीसी पुलिस थाने की सीमा में महात्मा फुले नगर में बीती देर रात यह वारदात हुई। इसमें गंभीर रूप से घायल विलास विनोद गिरी निवासी महात्मा फुले नगर, भोसरी, पुणे नामक ऑटो चालक की मौत हो गई।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’58377095-cdd0-11e8-8f93-919cacca6b94′]

इस मामले में भोसरी एमआईडीसी पुलिस ने दयानंद शिवप्रसाद गिरी, बाबू शिवप्रसाद गिरी और जयप्रकाश गिरी नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, विलास और आरोपी एक- दूसरे के पड़ोसी हैं। विलास ऑटो चलाकर अपनी रोज़ी रोटी चलाता है। उसका आरोपियों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। बीती रात घर के बाहर रखे पानी से भरे ड्रम को लात मारने को लेकर उनमें फिर विवाद हुआ।

‘तितली’ का टूटा कहर, आंध्रप्रदेश में 7 लोगों की मौत

इसमें आरोपियों ने विलास पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही एमआईडीसी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कुंटे और उनकी टीम ने रातों रात तीनों आरोपियों को धरदबोचा।

[amazon_link asins=’B07DT3PYWX’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5e5636ec-cdd0-11e8-9ef6-3f680a9e608c’]