सरकार आरके स्टूडियो को बनाए संग्रहालय, संजय निरुपम ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

मुंबई। समाचार ऑनलाइन

बॉलीवुड के शोमैन रहे राजकपूर के आर के स्टूडियो को अब संग्रहालय बनाने की मांग उठ रही है। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि 70  सालों से आर के स्टूडियो फिल्म जगत की शान रहा है। आर्थिक वजहों से कपूर परिवार इस स्टूडियो को बेचना चाहता है। अब इसे सहेजने की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि सरकार खुद कपूर परिवार से ये स्टूडियो खरीदे और इसमें भारतीय फिल्मों का संग्रहालय बनाए ताकि हिंदी फिल्म जगत का ये एतिहासिक स्टूडियो और फिल्मों का इतिहास यहां धरोहर के रूप में आगामी पीढ़ियों के लिए संरक्षित रह सके।
 जानें किसे देख हैरत में पड़ गए करण जौहर !
आपको बता दें कि बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर रहे राज कपूर ने 70 साल पहले मुंबई के चेंबूर में इस स्टूडियो को बनवाया था। कपूर परिवार अब इसका खर्च वहन करने में अपने आपको असमर्थ महसूस करने लगा है और इसे बेचने का मन बना लिया है। कुछ दिन पहले परिवार की तरफ से ऋषि कपूर ने कहा है कि हमने स्टूडियो को रेनोवेट कराया था लेकिन हर बार ऐसा करना मुमकिन नहीं है। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर समेत पूरे परिवार ने मिलकर स्टूडियो के लिए ये बड़ा फैसला लिया।
[amazon_link asins=’B073T3DG4Y’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2c155b88-ad0c-11e8-826d-6dec84dda608′]
बता दें कि आरके स्टूडियो में आवारा, श्री 420 मेरा नाम जोकर और बॉबी के साथ कई और फिल्मों की शूटिंग हुई थी। इस स्टूडियो में बनी आखिरी फिल्म थी आ अब लौट चलें। 70 साल पुराने 2 एकड़ में फैले आरके स्टूडियो का निर्माण साल 1948 में किया गया था। इसका नाम महान शोमैन राज कपूर के नाम पर रखा गया था। काफी समय से स्टूडियो में ज्यादा काम नहीं हो रहा था।
नसीरुद्दीन शाह ने लगाया अनुपम खेर पर यह आरोप
परिवार का कहना है कि पिछले साल आग लगने के बाद इसका पुनर्निर्माण कराना आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं है। पिछले साल 16 सितंबर को स्टूडियो में भयंकर आग लग गई थी। इस दौरान इसके कुछ हिस्से बुरी तरह से जल गए थे। कपूर खानदान की मानें तो स्टूडियो बेचने की एक वजह ये भी है कि आजकल कोई भी इतनी दूर शूटिंग के लिए आना नहीं चाहता क्योंकि उन्हें या तो अंधेरी या फिर गोरेगांव में लोकेशन आसानी से मिल जाते हैं।