किसे देख हैरत में पड़ गए करण जौहर !

मुंबई। समाचार ऑनलाइन
ट्विटर पर करण जौहर का एक हमशक्ल सामने आया है, जिसे देखकर करण हैरान हो गए। दरअसल, करण जौहर ने फिल्म लवरात्रि के गानों की तारीफ में एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट के रिप्लाई पर एक शख्स ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा लोग कहते हैं कि मैं करण जौहर जैसे दिखता हूं। ऐसा है क्या?
इस ट्वीट को करण ने रीट्वीट करते हुए तस्वीर भी शेयर की है करण ने रिप्लाई किया कुछ ट्वीट्स मुझे नि:शब्द कर देते हैं। यह उनमें से एक है। दरअसल, करण ने जो ट्वीट शेयर किया है वो उस्मान खान नाम के एक शख्स का है। इस शख्स का चेहरा हू-ब-हू करण जौहर से मिलता है। प्रोफाइल के मुताबिक ये पाकिस्तान का रहने वाला है।
 [amazon_link asins=’B078RKPPGP’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’890b2508-ad09-11e8-9e9a-f72650e04010′]
आपको बता दें कि करण ने हाल ही में तख्त की घोषणा की है। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर हैं। करण, श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी लॉन्च करने वाले हैं। उन्होंने इसके लिए स्क्रिप्ट की तलाश भी शुरू कर दी है।
इसके साथ ही करण कॉफी विद करण का नया सीजन भी लाने वाले हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। खबरों के मुताबिक, इस सीजन के पहले गेस्ट प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हो सकते हैं।