मध्य प्रदेश समेत इन चार राज्यों में नवंबर में होंगे विधानसभा चुनाव!

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन
लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि 26 से 30 नवंबर के बीच चुनाव होगा, औऱ इसके लिए आचा संहिता 4 से 6 अक्टूबर के बीच जारी हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में भी नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव के लिए नवंबर का समय बेहद अनुकूल है और राजनीतिक पार्टियां चाहती हैं कि दिवाली (7 नवंबर) और ईद (21 नवंबर) के बाद ही चुनाव हों, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में भाग ले सकें। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में एक चरण में और छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
 [amazon_link asins=’B075YK5MSB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d991afd8-ad07-11e8-a119-c513700c8fb2′]
पिछली बार 2013 में मध्य प्रदेश में 4 अक्टूबर को चुनावी कार्यक्रम जारी हुआ था, जबकि अधिसूचना एक नवंबर और मतदान 25 नवंबर को हुए थे। सूत्रों की मानें तो इस बार भी पिछली बार की तिथियों के आसपास ही चुनावी कार्यक्रम जारी हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद नामांकन भरने का काम भी शुरू हो जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 17 सितंबर से राज्य में चुनावी शंखनाद करेंगे, जबकि भाजपा का शंखनाद 25 सितंबर को होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 सितंबर को जंबूरी मैदान में हो रहे कार्यकर्ता महाकुंभ से अपने चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। सूत्रों की मानें तो राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के लिए चुनाव आयोग से अधिक समय की मांग कर रहे हैं। दरअसल, अभी तक नाम वापसी से लेकर मतदान तक प्रचार के लिए उम्मीदवारों को 15 दिन का समय मिलता है, लेकिन अब इसे 20 दिन करने की मांग हो रही है। हालांकि इस पर चुनाव आयोग की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।