लातूर में काँग्रेस विधायक के गाड़ी पर पत्थर से हमला

नागपुर में 10 आंदोलनकारी गिरफ्तार 

महाराष्ट्र | समाचार ऑनलाइन 

लातूर में ग्रामीण काँग्रेस विधायक त्र्यंबक भिसे के गाड़ी पर आंदोलक ने पत्थर फेके।  इस घटना में गाड़ी की कांच टूट गयी।  यह घटना रेणापुर फाटा में घटी। इसके साथ ही आंदोलनकारियों ने अहमदपुर में अग्निशामक दल के वाहन पर भी पत्थर फेके।  जिसमे अग्निशामक वाहन चालक और चार फायर मैन घायल हो गए।  आज महाराष्ट्र बंद पर राज्य के कई जिलों में अलग-अलग तरह से बंद कायम रखा जा रहा है।  कई हिंसक तो कई शांतिपूर्वक तरीका आंदोलन किया जा रहा है। अहमदनगर नगर-मनमाड रोड पर पिंपरी निर्मल और निमगांव निघोज में मराठा समाज की ओर से सुबह से ही रास्ता रोको आंदोलन शुरू है।  आंदोलक रास्ते पर भजन-कीर्तन कर रहे है।

[amazon_link asins=’B07FRMXP1P,B0174KJV4O’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’aa8f70a7-9bab-11e8-af4f-0b77f54db03f’]

मुंबई के बांद्रा क्षेत्र के पूर्व भाग में जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा ठिय्या आंदोलन किया जा रहा है।  इस आंदोलन का नेतृत्व युवती और महिलाएं कर रही है।  मुंबई के कोने-कोने से आंदोलन कार्यकर्ता ज्यादा संख्या में आकर जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर जमा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।  धुले में सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है।  इसके साथ ही एसटी बस सेवा भी ठप हो गयी है। बंद के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए प्रशासन की तरफ से सतर्कता बरते हुए जिले में 1700 जवान तैनात किये गए है।
हिंगोली में बंद ने आक्रोश रूप धारण कर ली है। देर रात यह आंदोलन सेनगांव में हिंसक रूप धारण कर लिया है।  इस दौरान कुछ अज्ञातों ने सेनगांव शहर के तोष्णीवाल महाविद्यालय के एक मिनी स्कूल बस पर आग लगा दी।  पेट्रोलिंग करने के दौरान पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  बाद में अग्निशामक जवान द्वारा आग बुझाया गया।  नागपुर में युवा आंदोलनकारियों ने रेलवे ट्रक पर हाई स्पीड ट्रेन के आगे आकर आंदोलन करना शुरू कर दी।  सही समय पर पुलिस बल द्वारा आकर युवकों को ट्रैक से हटा लिया गया।  इस दौरान 10 आंदोलकारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।