जिलाधिकारी कार्यालय के सामने लगे मोदी सरकार विरोधी नारे

पुणे | समाचार ऑनलाइन

आरक्षण समर्थकों ने आज पुणे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार विरोधी नारे लगाये। महाराष्ट्र बंद के तहत प्रदर्शनकारी सुबह 11 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचना शुरू हो गए थे, देखते ही देखते वहां काफी संख्या में मराठा क्रांति मोर्चे के सदस्य जमा हो गए और राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

[amazon_link asins=’B072NBHFWP,B00J4YG0PC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’55bdaf3b-9baa-11e8-94a9-e3066466a3a5′]

इस आंदोलन में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया, प्रदर्शनकारी ‘एक मराठा लाख मराठा’ जैसे नारे लगाते रहे। प्रदर्शन में शामिल कई बच्चों के हाथों में आरक्षण समर्थक तख्तियां थीं और भगवा साड़ी में महिलाएं झंडे लहराकर मराठा समाज को आरक्षण दिए जाने की मांग कर रहीं थीं। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने इतनी ज्यादा भीड़ हो गयी थी कि खड़े रहने तक की जगह नहीं थी।