मुकम्मल बंद: लोकल खाली, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

पुणे | समाचार ऑनलाइन

महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। केवल सड़क ही नहीं रेलमार्ग भी इसकी चपेट में है। छुट्टी वाले दिन भी ठसाठस चलने वाली लोकल ट्रेनें लगभग खाली चल रही हैं। बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आंदोलन के दौरान होने वाली हिंसा को ध्यान में रखते हुए लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। पुलिस ने भी लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

[amazon_link asins=’B01F7AX9ZA,B074G3TJYF,B07CKPLGDT’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’11b8935c-9ba8-11e8-a68b-29dffb8a1256′]

पुणे-लोनावला के बीच चलने वालीं लोकल ट्रेनों में बहुत कम यात्री हैं। उधर, पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भी वाहनों की आवाजाही लगभग न के बराबर है। दोनों तरफ की सड़कें खाली पड़ी हैं। जबकि अमूमन यहां से बड़ी संख्या में वाहन गुज़रते हैं। एहतियात के तौर पर जिले में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं। जिलाधिकारी ने कल ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिया था। बंद के मद्देनजर एसटी और पीएमपी बसें भी नहीं चल रही हैं। जिस वजह से सड़कें और भी खाली नज़र आ रही हैं।