सांगवी परिसर के बियर शॉपी में चोरी

सांगवी | समाचार ऑनलाइन

पिंपरी चिंचवड़ शहर में आये दिन चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। जिससे आम नागरिक काफी बेहाल है। चोरी की घटनाओं का प्रमाण इतना बढ़ रहा है के ना तो घर सुरक्षित है और नाही व्यवसाय। सांगवी परिसर में अज्ञात चोरोंद्वारा बियर शॉप में चोरी कर हजारो रुपयों का माल उड़ा ले गए है। यह घटना कल उजागर हुई है। इस मामले में शांता राजू शिंदे नामक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d8fe8079-bbe6-11e8-8f51-09bb2709ca65′]

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात शांता राजू शिंदे ने रोज की तरह बियर शॉप को बंद कर घर निकले थे। दूसरे दिन मंगलवार की सुबह दुकान खोलने के लिए लौटने के बाद दुकान का शटर खुला दिखने पर उन्हें हैरानी हुई। छानबीन के दौरान दुकान से 40 हजार 700 रुपयों की नगद चोरी होने की बात सामने आयी। शिंदे ने तुरंत सांगवी पुलिस को घटना की जानकारी दी। सांगवी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है ।