साढ़े 10 करोड़ का कर्ज घोटाला उजागर

पिंपरी। समाचार ऑनलाईन-बिजनेस के लिए लिटीकेशन की प्रॉपर्टी गिरवी रखकर साढ़े 10 करोड़ रुपए का कर्ज घोटाला सामने आया है। इसके अलावा जिस बिजनेस के लिए यह कर्ज लिया गया वह बिजनेस किया ही नहीं गया, यह भी सामने आया है। इसके चलते पिंपरी पुलिस ने सागर सूर्यवंशी (38), शीतल तेजवानी उर्फ शीतल सूर्यवंशी (35, निवासी कोरेगांव पार्क, पुणे) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ राजू सेवाराम तनवानी (56, निवासी पिंपरी, पुणे) ने शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस निरीक्षक श्रीराम पोल से मिली जानकारी के अनुसार, सागर और शीतल ने लॉन्स के बिजनेस के लिए पिंपरी के दि सेवा विकास सहकारी बैंक से साढ़े 10 करोड़ रुपए का बिजनेस लोन लिया था। इसके लिए उन्होंने वाकड़ की 30 गुंठा जमीन गिरवी रखी थी। यह जमीन लिटीकेशन यानी विवादित रहने की बात उन्होंने बैंक से छिपा कर रखी। जिस उद्देश्य से लोन लिया वह उद्देश्य यानी बिजनेस भी नहीं किया। बैंक के साथ की गई यह धोखाधड़ी पता चलने के बाद बैंक की ओर से उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पिंपरी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।