पुणे अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट से 82 लाख रुपए का सोना जब्त

पुणे समाचार ऑनलाइन-पुणे अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट में एक महिला को गिरफ्तार कर, 81 लाख 75 हजार 32 रुपए के तस्करी के सोने जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई सीमा शुल्क विभाग ने आज (गुरुवार) को किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी महिला से तीन किलो सोना जब्त किया गया है।

बेबी शिवजी वाघ ऐसा सोना तस्करी करनेवाली महिला का नाम है। यह महिला आज एअर इंडिया के विमान से पुणे अंतरराष्ट्रीय पर दाखिल हुई थी। सीमाशुल्क विभाग के अधिकारियों को महिला पर संदेह हुआ था, महिला के सामानों की तलाशी करने पर उसके पास से चार प्लास्टिक बैग में 3 किलो 280 ग्राम वजन के सोना बरामद किया गया। सोने का पेस्ट बनाकर यह सोना प्लास्टिक की थैली में लाया गया था। उसने यह सोना बाहर देश से लाया था। सीमाशुल्क अधिकारियों द्वारा महिला से पूछताछ शुरु है।

यह कार्रवाई सह आयुक्त के. आर. रामा राव, उपायुक्त हर्षल मेटे, अधीक्षक सुधा अय्यर, एस.आर. सोमकुवर, पी.पी. करवंडे, विकास पोमन, निरीक्षक अमजद शेख, बी.एस. हगावणे, जी.एस. जोशी, क्रांति कुमार, हेड कॉन्सटेबल डी. एन. नाटक, ए.एन. भट की टीम ने की।