सपना चौधरी की झलक पाने के लिए मची भगदड़ ; एक  की मौत, कई घायल

पटना : समाचार ऑनलाइन – हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के डांस के लाखों दीवाने हैं। आए दिन सपना अलग-अलग शहरों में शो करती रहतीं हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है।

छठ के मौके पर गुरुवार की रात बिहार में सपना का शो था। इस शो में हजारों की संख्या में लोग जुटे थे, लेकिन शो के बीच अचानक हंगामा हो गया। लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकीं। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं।

सपना का कार्यक्रम बिहार के बेगूसराय में चल रहा था।  कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे। देर रात तकरीबन 12 बजे जब सपना चौधरी स्टेज पर पहुंचीं, तो लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने कुर्सियां भी फेंकनी शुरू कर दी। सपना चौधरी को करीब से देखने के लिए लोग स्टेज तक जाने लगे। इस भगदड़ के बीच सपना ने दो गाने गए, लेकिन हालात काबू में नहीं होता देख आयोजको को कार्यक्रम वहीं समाप्त करना पड़ा।

लोगों को काबू में करने के लिए  लाठी चार्ज किया गया। भगदड़ और लाठी चार्ज में 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं और एक व्यक्ति की मारे जाने की खबर है।