रोहिंग्या को भगाओ वरना 10 और कश्मीर तैयार हो जाएंगे : बाबा रामदेव

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन
बाबा रामदेव ने एनआरसी को देश के हित में बताया, तो वही और अवैध प्रवासियों को भारत के लिए खतरा भी बताया है। बाबा रामदेव ने कहा कि, 3 से 4 करोड़ लोग भारत में अवैध तरीके से रहते हैं। इसमें रोहिंग्या ऊपर से और आ गए हैं।  अगर रोहिंग्या यहां बस गए तो यहां 10 कश्मीर और तैयार हो जाएंगे। यह बयान  रामदेव ने हरियाणा में स्थित दयानंद मठ में दी।
[amazon_link asins=’B01HCSV3MQ,B078TL3KR6,B075GDCBX6′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’bf16e8dd-9d64-11e8-88f4-c51ba2a0ed5c’]
आगे उन्होंने कहा कि,  हम एक ही कश्मीर को संभालने में सक्षम नहीं हैं और अगर रोहिंग्याओं को यहां रहने की इजाजत दे दी गई, तो सोचिए क्या हालात हो जाएंगे। असम में एनआरसी मुद्दे और इसके बाद रोहिंग्या को लेकर संसद में हुई चर्चा के बाद इसे लेकर बाबा रामदेव ने आवाज उठाई है।
रोहिंग्या को भारत के खतरा बताया। रोहिंग्या को लेकर केंद्र सरकार पहले ही अडवाइजरी जारी कर चुकी है। असम में नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) में 40 लाख लोगों को शामिल न किए जाने के मुद्दे के बीच रोहिंग्या शरणार्थियों का मुद्दा भी उठा था।