रुपया में आये सुधार से सस्ता होगा विदेश घूमना

जान लीजिए और  कौन  से  आपको होंगे  फायदे
 
नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन 
गुरुवार के कारोबार में रुपये ने मजबूत शुरुआत की। आज रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 68.26 पर खुला। गुरुवार को दिन के 12 बजे रुपया 68.35 पर कारोबार करता देखा गया। बुधवार को रुपया 2 हफ्ते के उच्चतम स्तर के साथ 68.43 पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि बीते दिन आरबीआई ने नीतिगत दरों में 0.25 फीसद का इजाफा कर दिया था। आरबीआई ने बीते दिन खत्म हुई मौद्रिक समीक्षा बैठक में वित्त वर्ष 2018-19 के लिए जीडीपी में 7.4 फीसद तक के विस्तार का अनुमान लगाया है।
सस्ता होगा विदेश घूमना 
रुपए के मजबूत होने से वो लोग खुश हो सकते हैं जिन्हें विदेश की सैर करना काफी भाता है। क्योंकि अब रुपए के मजबूत होने से आपको हवाई किराए के लिए पहले के मुकाबले थोड़े कम पैसे खर्च करने होंगे। फर्ज कीजिए अगर आप न्यूयॉर्क की हवाई सैर के लिए 3000 डॉलर की टिकट भारत में खरीद रहे हैं तो अब आपको कम भारतीय रुपए खर्च करने होंगे।

[amazon_link asins=’B00LGKVFT8,B07F6BMF3M’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b390c16f-9648-11e8-9fed-a7e6381d9bf2′]

विदेश में बच्चों की पढ़ाई होगी सस्ती 
अगर आपके बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं तो रुपए का मजबूत होना आपके लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि अब आपको पहले के मुकाबले थोड़े कम पैसे भेजने होंगे। मान लीजिए अगर आपका बच्चा अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है, तो अभी तक आपको डॉलर के हिसाब से ही भारतीय रुपए भेजने पड़ते थे। यानी अगर डॉलर मजबूत है तो आप ज्यादा रुपए भेजते थे, लेकिन अब आपको डॉलर के कमजोर (रुपए के मजबूत) होने से कम रुपए भेजने होंगे। तो इस तरह से विदेश में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई भारतीय अभिभावकों को राहत दे सकती है।
क्रूड ऑयल होगा सस्ता तो थमेगी महंगाई 
डॉलर के कमजोर होने से क्रूड ऑयल सस्ता हो सकता है। यानी जो देश कच्चे तेल का आयात करते हैं, उन्हें अब पहले के मुकाबले (डॉलर के मुकाबले) कम रुपए खर्च करने होंगे। भारत जैसे देश के लिहाज से देखा जाए तो अगर क्रूड आयल सस्ता होगा तो सीधे तौर पर महंगाई थमने की संभावना बढ़ेगी। आम उपभोक्ताओं के खाने-पीने और अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति परिवहन माध्यम से की जाती है, इसलिए महंगाई थम सकती है।