पुणे पुलिस विभाग के सचिन शिंदे ने बॉडी बिल्डिंग में प्राप्त किया प्रथम क्रमांक

पुणे | समाचार ऑनलाइन

महाराष्ट्र पुलिस विभाग की ओर से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन नासिक में किया गया था। पुणे पुलिस विभाग के पुलिस कर्मचारी सचिन शिंदे ने इस प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक हासिल किया है। शुक्रवार को आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता में सचिन शिंदे ने 65 से 70 वजन समूह में प्रथम क्रमांक हासिल किया। उनकी इस सफलता के लिए पुणे पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा अभिनंदन किया गया है।

पिंपरी-चिंचवड : वाकड़ पुलिस ने खोजकर लौटाए गुमशुदा और चोरी हुए 101 मोबाइल

[amazon_link asins=’B01DDP7D6W,B01FM7GGFI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’13bb5186-b57e-11e8-93c9-5dba62fc9710′]

नासिक में आयोजित प्रतियोगिता में सफलता पाने के बाद सचिन शिंदे यह जयपुर में होनेवाले राष्ट्रीय पुलिस प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। सचिन शिंदे यह पहले पुणे श्री गोल्ड में प्रथम क्रमांक हासिल कर चुके हैं। 2003 से 2004 के दरम्यान खालसा युनिवर्सिटी पंजाब, ज्युनिअर मिस्टर इंडिया, सिलवर पुणे, मिस्टर इंडिया, जालंधर पंजाब में हिस्सा लिया था। साल 2014 में नासिक में हुए महाराष्ट्र श्री स्पर्धा में द्वितीय क्रमांक हासिल किया था।

[amazon_link asins=’B0756VRJ1X,B07DB85QZ3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1a27e9c6-b57e-11e8-afd1-45fa9a99f650′]

सचिन शिंदे यह पुणे पुलिस विभाग में 2005 में भरती हुए थे। पुलिस विभाग का काम संभालकर शरीर सौष्ठव के लिए विशेष मेहनत की है। सचिन शिंदे ने की इस सफलता के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) प्रदीप देशपांडे, पुलिस उपायुक्त (क्राइम) शिरिष देशपांडे, सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम 1) समीर शेख, सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम-1) भानुप्रताप बर्गे, सामाजिक सुरक्षा विभाग की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीषा झेंडे ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।