साध्वी प्राची ने मुस्लिम लड़कियों को दी आपत्तिजनक सलाह

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की नेता साध्वी प्राची ने फिर से एक आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने यूपी के मथुरा में मुस्लिम लड़कियों को एक आपत्तिजनक सलाह देते हुए कहा कि मुस्लिम लड़कियों को धर्म परिवर्तन कर हिंदू लड़कों से शादी कर लेनी चाहिए। साध्वी ने कहा कि हिंदू धर्म में शामिल होकर मुस्लिम महिलाएं खुद को जिंदगी भर के उत्पीड़न और धमकियों से बचा सकती हैं।

[amazon_link asins=’B00WTHJ7HO,B00LGKVFT8,B07FNND393′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’23ba5946-9599-11e8-be68-87bbd05ca33f’]

वहीं हाल ही में यूपी के हमीरपुर में महिला विधायक के मंदिर में पूजा करने के बाद उसे गंगाजल से धुलवाने पर साध्वी प्राची ने कहा कि ये महिला के साथ अन्याय है। क्यों किसी महिला के मंदिर में प्रवेश पर आपत्ति होनी चाहिए? वह बच्चा पैदा कर सकती है लेकिन उसे मंदिर में प्रार्थना की अनुमति नहीं है। यह महिला के खिलाफ अन्याय है और यह बंद होना चाहिए। वहीं अयोध्या में राम मंदिर के मामले पर साध्वी ने कहा की यह कोई राजनीतिक मसला नहीं है कुछ लोग इसे राजनीतिक रूप दे रहे हैं। 2019 में राम मंदिर बनने जा रहा है और इसे कोई रोक नहीं सकता है।