बौखलाए सलमान के फैन ने उनके ही स्टाफ को दी…

मुंबई: समाचार ऑनलाइन – अपने फैंस के प्यार की वजह से ही कोई भी एक्टर सुपरस्टार बनता है।  लेकिन कभी-कभी फैन्स का प्यार सनक बन जाता है और ऐक्टर्स को इससे मुश्किल का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ हुआ है। भाईजान का नंबर पाने के लिए एक फैन ने उनके स्टाफ को ही धमकी दे डाली। हालांकि फैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
दरअसल, सलमान खान का एक फैन उनके स्टाफ से सलमान का नंबर मांगने पर अड़ गया था। उसने अपना नाम शेरा बताया था। शेरा ने सलमान के स्टाफ से नंबर मांगा। जब स्टाफ ने इसके लिए मना कर दिया तो उसने स्टाफ को धमकी भी दी। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद सलमान के स्टाफ ने शेरा के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।
एफआईआर के तुरंत बाद पुलिस की टीम ने नंबर ट्रेस कराया जिससे पता चला कि यह नंबर शेरा उर्फ शेरू के नाम से रजिस्टर है। जिसे मुंबई पुलिस ने रविवार की शाम को प्रयागराज  में गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे कि पूछताछ के लिए शेरा को मुंबई लाया गया है। इन दिनों सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में वह पंजाब में फिल्म की शूटिंग खत्म करके मुंबई वापस लौटे हैं। इस फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी दिखाई देंगे।

डॉनल्ड ट्रंप और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के बीच Twitter War