संगीता तिवारी प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव

पुणे। संवाददाता – पुणे मनपा शिक्षा मंडल की भूतपूर्व अध्यक्षा और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता संगीता तिवारी को महिला प्रदेश काँग्रेस कमिटी के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी ममता भूपेश के आदेशानुसार प्रदेशाध्यक्ष चारुलता टोकस ने तिवारी के नियुक्ति की घोषणा की है। संगीता तिवारी बीते कई सालों से पुणे के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक क्षेत्र में कार्यरत हैं। शुरू से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रही तिवारी पुणे शहर काँग्रेस की महासचिव भी रह चुकी हैं।

पायल तिवारी बिटिया फाउंडेशन और सावित्री ज्योति महिला उद्योग संस्था की वह अध्यक्षा हैं। महिला बचत गुटों के लिए उनके उत्पादन की बिक्री व प्रदर्शन के उपक्रम चलाकर महिला सक्षमीकरण को लेकर वे कार्यरत हैं। सामाजिक, राजनीतिक और महिला सक्षमीकरण क्षेत्र में उनके योगदान को ध्यान में लेकर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें प्रदेश स्तर पर काम करने का मौका दिया है। उनकी इस नियुक्ति से पुणे और पिंपरी चिंचवड शहरों में बसे उत्तर भारतीयों में खुशी का माहौल है।