तेज़ रफ़्तार कार होटल में घुसी, एक की मौत, 3 घायल

पिंपरी चिंचवड़ : पुणे समाचार

पिंपरी चिंचवड़ परिसर के सांगवी इलाके में तेजरफ्तार कार सीधे होंटल के अंदर जानेसे हादसा हुआ हैं। इस घटना में होंटल में काम कर रहे कर्मचारी की मौत हुई हैं। और अन्य तीन लोग घायल हुए हैं। यह घटना आज दोपहर में 1बजे के करीब सांगवी के फेमस चौक परिसर में घटी हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार,सांगवी परिसर में फॉर्च्यूनर कार तेजरफ्तार में जा रही थी।कार में तीन लोग सवार थे, जिसमे महिला और एक बच्चा शामिल हैं। तभी अचानक फेमस चौक परिसर स्थित अनंत भोजनालय में घुस गई। इस घटना में कार चालक और अन्य महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुए हैं। घटना में कार का चक्का चूर हुआ है।