अब सानिया की कहानी बड़े पर्दे पर आएगी नज़र  

मुंबई | समाचार ऑनलाइन 

बायोपिक का फॉर्मूला इन दिनों बॉलीवुड में ज़बरदस्त हिट हो रहा है। हाल ही में फिल्म अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक ने कामयाबी के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब भारतीय टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा की कहानी भी बड़े पर्दे पर नज़र आएगी। खबर है कि फिल्म बनाने के अधिकार निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने खरीद लिए हैं। इस फिल्म में सानिया के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को दिखाया जाएगा। जल्द ही फिल्म के डायरेक्टर का चयन किया जायेगा और उसके बाद शूटिंग शुरू हो जाएगी। सानिया पर फिल्म तो काफी लोग बनाना चाहते थे पर इसके राइट्स स्क्रूवाला को मिले हैं।

सानिया की बात करें तो टेनिस का नाम लेते ही सबके दिमाग में सबसे पहले सानिया का नाम आता है। सानिया को एक प्रेरणा की तरह माना जाता है, उन्होंने देश की महिलाओं को खेल के लिए प्रेरित किया है। सानिया ने 6 बार ग्रैंड स्लैम जीता है। उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण, राजीव गांधी खेल रत्न, और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

[amazon_link asins=’B078HYGLZB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a5bd6669-9a34-11e8-b1ca-d3cf98a4c55b’]

गौरतलब है कि इससे पहले मिल्खा सिंह, मैरीकॉम और एमएस धोनी की बायोपिक कामयाब हो चुकी हैं। हाल ही में हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर बनी फिल्म ने भी ठीक-ठाक कमाई कर ली है। आने वाले वक्त में सायना नेहवाल, पीवी सिंधु और उनके कोच पुलेला गोपीचंद की बायोपिक के साथ-साथ ओलंपिक मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक भी देखने को मिलेगी।