‘पानीपत’ में इस लुक में नज़र आएंगे संजू बाबा

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – संजय दत्त बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जो कुछ नया करने में विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि जितनी चर्चा बाबा की फिल्मों की होती है, उससे कहीं ज्यादा उनके लुक की। मुन्ना भाई, अग्निपथ, वास्तव या फिर मुसाफिर जैसी फिल्मों में संजय दत्त एक अलग लुक में दर्शकों के सामने आये। अब ‘पानीपत’ में भी वो कुछ ऐसा ही धमाल करने जा रहे हैं। इस फिल्म में संजय के साथ ही अर्जुन कपूर भी बिल्कुल नए अंदाज़ में नज़र आएंगे। पता चला है कि फिल्म के लिए संजय गंजे होने वाले हैं।

हालांकि, अग्निपथ में संजू बाबा को ‘कांचा’ के रोल के लिए भी गंजा होना पड़ा था। फिल्म में संजय, अर्जुन के अलावा कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म पानीपत के तीसरे युद्ध पर बन रही है, जहां मराठाओं की मुगल सल्तनत के हाथों शिकस्त हुई थी। ये जंग अब्दुल शाह अब्दाली, विश्वास राव और सदाशिव राव भाऊ के बीच हुई थी। फिल्म का पहला टीज़र इस साल अप्रैल में ही रिलीज़ हो चुका है और फिल्म की रिलीज़ डेट की बुकिंग 6 दिसंबर 2019 को की गई है।

इन फिल्मों संजय दत्त के लुक बदले –
– जिला गाजियाबाद संजय दत्त का जिला गाजियाबाद लुक काफी ज्यादा अलग था और फिल्म में काफी खतरनाक दिख       रहे थे।
– एकलव्य फिल्म में संजय ने एक अलग तरह के किरदार और अभिनय से इस फिल्म में उन्होने काफी एंटरटेन किया था।
– वास्तव का लुक तो इतना ज्यादा चर्चा में था कि लोगों ने इसको कॉपी भी किया और आज भी सबसे ज्यादा संजय दत्त      का फेमस लुक माना जाता है।
– इस तरह के लुक में संजू बाबा को उनके फैंस ने काफी कम देखा है। एक मॉडर्न लुक के साथ लोगों को चौंकाया।
– मुसाफिर फिल्म में संजू बाबा एक मॉडर्न लुक के साथ लोगों को चौंकाया।
– कुरुक्षेत्र फिल्म मे एक स्मार्ट पुलिसवाले का रोल करने वाले संजय दत्त की इस फिल्म काफी ज्यादा चर्चा हुई थी।
– पुलिसगिरी ये फिल्म तो फ्लॉप हो गई थी, लेकिन संजय दत्त का पुलिसिया अंदाज इस फिल्म में लोगों का काफी ज्यादा    भाया था।
– संजय दत्त का मुन्ना भाई वाला अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था और काफी मनोरंजक था।
– अग्निपथ फिल्म में कांचा के रोल में दिखने वाले संजय दत्त ने खुद कहा था कि वो अपने आपको देखकर डर गए थे।
– रॉकी फिल्म संजय दत्त की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में संजय काफी ज्यादा स्मार्ट लुक में लग रहे थे। संजू बाबा ने इस फिल्म से ही लोगों का दिल जीत लिया था।