सांताक्लॉज लाएंगे ठंड ; क्रिसमस में मुंबई में होगी ठंडी 

 

मुंबई, 3 दिसंबर 

इस बार मुम्बईवासियों को थोड़ी ठंड महसूस हो रही है।  दक्षिण मुंबई में तिब्बती स्वेटर विक्रेता दाखिल हो गए है।  नाशिक, महाबलेश्वर, माथेरान ठंड से कांपता है।  लेकिन इस बार नवंबर की शुरुआत के कुछ दिनों को छोड़कर यह महीना बिना ठंड के बीत गया।  दिसंबर प्रवेश कर गया है लेकिन मुंबई में ठंड का पता नहीं।  ऐसी ही स्थिति और कुछ दिनों तक रहने की उम्मीद है।  दिसंबर महीने के आखिर में मुंबई का न्यूनतम  तापमान नीचे जाने के बाद मुंबईवासी ठंड का मजा ले पाएंगे।

इस बार बारिश में मुंबई सहित राज्य भर में जमकर बारिश हुई थी।  बारिश के समाप्त होने के बाद अक्टूबर में गर्मी बर्दाश्त करनी पड़ी।  नवंबर में भी मुंबई का अधिकतम तापमान ऊपर ही रहा।  न्यूनतम तापमान में बड़ा कोई बदलाव नहीं हुआ और वह नीचे नहीं गया। ऐसा अनुमान था कि दिसंबर में न्यूनतम तापमान नीचे जाएगा लेकिन प्रत्यक्ष रूप से अभी भी अधिकतम तापमान का पारा ऊपर ही जा रहा है।  मुंबई का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।

इससे पहले नवंबर की शुरुआत में यानी दिवाली से पहले मुंबई का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गया था और मुंबईवासियों को ठंड महसूस होने लगी थी।  लेकिन मुंबईवासियों की यह ख़ुशी ज्यादा समय तक नहीं टिकी।  दिवाली के बाद ठंड गायब हो गई और दिसंबर के पहले सप्ताह में भी ठंड की वापसी नहीं हुई है।  मौसम विभाग  इस बात तापमान में कमी आने की संभावना कम है। दिसंबर महीने के आखिर से मुंबई में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

तीन महीने न्यूनतम तापमान औसत से ज्यादा 
मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग के उपमहासंचालक कृष्णानंद होसालीकर ने बताया कि नवंबर महीने की शुरुआत के दो दिन न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  नवंबर महीने में अधिकतम तापमान की तुलना में न्यूनतम तापमान उम्मीद के मुताबिक कम नहीं हुई. मुंबई में  मंगलवार को 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।  दिसंबर के आखिर में मुंबई में ठंड़ महसूस होगी।  दिसंबर, जनवरी और फरवरी महीने में न्यूनतम तापमान औसत से ज्यादा रहेगी।  दिसंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।