रोडरोमियो की छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा ने की खुदकुशी

बारामती | समाचार ऑनलाइन

बारामती में रोडरोमियो की छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा द्वारा खुदकुशी करने की घटना घटी। यह घटना बारामती के सोनगाव में घटी। इस घटना का खुलासा आज (बुधवार) को हुआ। इस घटना से बारामती शहर में सनसनी फैल गई। आकांशा प्रदीप दरेकर नामक छात्रा ने खुदकुशी की है। प्राप्त जानकारी अनुसार आकांशा दरेकर यह ग्यारवीं क्लास की छात्रा थी। एक महीने से वह कुछ रोडरोमियो की छेड़खानी से परेशान थी। कुछ रोडरोमियो उसे आते जाते छेड़ा करते थे। जिससे परेशान होकर छात्रा ने खुदकुशी कर ली। लेकिन अबतक किसी भी तरह की कार्रवाई करने में पुलिस नाकाम रही है। बारामती तहसील पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने का काम जारी है।

[amazon_link asins=’B078RKPPGP’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’86c43d78-a5ed-11e8-8d5e-61eb11aae195′]

कॉलेज परिसर में रोडरोमियो का आतंक बढ़ गया था, इस बारे में पुलिस को कार्रवाई करने की मांग की गई थी लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने इस शिकायत पर नजरअंदाज किया और जिसका खामियाजा एक छात्रा को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। ऐसा सूत्रों द्वारा बताया गया। पुलिस ने इससे पहले रोडरोमियो पर कार्रवाई की थी, लेकिन उसके बावजूद रोडरोमियो का आतंक समाप्त नहीं हुआ था। नागरिकों द्वारा कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।