सुषमा स्वराज का ये वीडियो देख लोगों के आँखों में आये आंसू, बोले- मां, ऐसे कैसे चली गईं?

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – सुषमा स्वराज का व्यक्तित्व किसी से अछूत नहीं है। उनकी शख्सियत एक मजबूत नेता के रूप में थी। सुषमा स्वराज के निधन के बाद से हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके पुराने वीडियो और फोटोज का इस्तेमाल कर शोक व्यक्त कर रहे है। सोशल मीडिया पर उनके संसद में दिए गए एक भाषण का वीडियो क्लिप भी वायरल होने लगा है।

इसमें वो आर्टिकल 370 से लेकर विपक्ष के सेक्यूलरिज्म की धज्जियां उड़ा रही हैं। अपने मजबूत अंदाज में वो इस वीडियो में कह रही हैं कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटनी चाहिए। इस वीडियो में वह गर्मजोशी में लग रही है। यह वीडियो अब आग की तरफ फ़ैल रहा है। हर तरफ वीडियो वायरल होने लगा है।
सुषमा स्वराज कहती हैं कि कई पार्टियां देश में ऐसी हैं जो हिन्दुओं को गाली देने से ही अपने कार्यक्रमों की शुरुआत करती हैं। यही इनका सेक्युलरिज्म है।

सुषमा स्वराज के अपने निधन के करीब 2 घंटे पहले ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने पर एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था, ‘मैं इसी दिन का इंतजार कर रही थी। वायरल हो रहे वीडियो को आदित्य राठौर ने शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘मां ऐसे कैसे चली गई।’