वरिष्ठ नेता उमा खापरे झारखंड चुनाव के प्रचार होंगी शामिल

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – झारखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए पिंपरी चिंचवड शहर से पार्टी की वरिष्ठ नेता व भूतपूर्व नगरसेविका उमा खापरे की नियुक्ति की गई है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई है। तदनुसार, खापरे सोमवार को सुबह झारखंड की राजधानी रांची के लिए विमान से रवाना हुई। उन्हें झारखंड में धनबाद जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खापरे को भाजपा की एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। वह भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव और महिला मोर्चा की प्रभारी भी हैं। उनके पास सोलापुर जिले के प्रभार भी दिया गया है। पिंपरी चिंचवड शहर इकाई के अध्यक्ष पद के लिए जिन वरिष्ठ नेताओं में होड़ मची है उनमें खापरे भी शामिल हैं।