पुणे में बंगले में चले रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड

पुणे | समाचार ऑनलाइन
पुणे के कात्रज इलाके में एक बंगले में सेक्स रैकेट चलाए जाने का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच, सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा यह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 22 वर्षीय पीड़ित महिला को इस जंजाल से छुड़वाया है। पुलिस ने इस मामले में एक पुरुष और महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है। यह मामला बिबवेवाडी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c7573bc1-c213-11e8-957c-4565c9ef2717′]

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार साई समरुधी सुखसागर नामक बंगले में यह सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। सामाजिक सुरक्षा सेल के पुलिस कर्मचारी नितीन तरटे को उनके गुप्त खबरी द्वारा इस सेक्ट रैकेट के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी। इस बात की पुष्ठि कर पुलिस ने अपना नकली ग्राहक भेजकर इस रैकेट का पर्दापाश किया। पुलिस ने इस मामले में 33 वर्षीय महिला एजेंट और विश्वराज ऊर्फ कृष्णा सर्जेराव विधाते (उम्र 28) को गिरफ्तार किया है।

[amazon_link asins=’B01DDP7D6W,B01FM7GGFI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e654ed82-c214-11e8-b34f-b3d5dfb5975a’]

दोनों आरोपियों ने पीड़ित महिला को पैसों का लालच देकर नासिक से पुणे वेश्याव्यवसाय कराने के लिए लाया था। पीड़ित महिला मूल रुप से उत्तरप्रदेश की है, शादी के बाद अपने पति के साथ नाशिक में रहा करती थी। पति के छोड़ देने के बाद काम की तलाश कर रही थी। काम और पैसों का लालच देकर उससे जबरन वेश्याव्यवसाय कराया जा रहा था। पुलिस ने बंगले में छापा मारकर महिला को इस जंजाल से छुड़वाकर रेस्क्यू किया है।
यह कार्रवाई एसीपी (क्राइम 2) भानुप्रताप बर्गे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीषा झेंडे, एपीआई अनिता खेडेकर,  पुलिस उप निरीक्षक आनंत व्यवहारे,  पुलिस कर्मचारी नितीन तरटे, नामदेव शेलार, गीतांजली जाधव, सुनील नाईक, नरुटे, ननीता येडे, शेवाले ने की है।