भाजपा अध्यक्ष झंडा नहीं संभाल सकते, देश क्या संभालेंगे :कांग्रेस

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले से अपने चट्टानी इरादों को दर्शाया, वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हाथ से तिरंगा गिरने पर उनकी आलोचना हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक सोया हुआ हाथी है, जो अब जाग गया है, चल पड़ा है। दुनिया विश्‍वास और भरोसे के साथ भारत की ओर देख रही है। दुनिया को भरोसा है कि भारत वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था की अगुवाई करेगा। वहीं, भाजपा मुख्यालय में  ध्वजारोहण करते वक़्त अमित शाह के हाथों से अचानक राष्ट्रीय ध्वज नीचे आ गया।

[amazon_link asins=’B0756W2GWM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’98d27d1d-a071-11e8-aeb9-6f37f924f0a7′]

इस घटना के बाद कांग्रेस ने अमित शाह और भाजपा पर टिप्पणी करने में बिल्कुल भी देरी नहीं की। पार्टी ने अमित शाह द्वारा ध्वजारोहण का वीडियो सोशल मिडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘ जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे’?