शाहरुख ने इरफ़ान को दिया था ऐसा तोहफा की छलक आये थे आंसू

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने न्यरोएंडोक्राइन कैंसर से पीड़ित इरफ़ान खान के लिए कुछ ऐसा किया कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इरफान फ़िलहाल लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं। लंदन रवाना होने से पहले इरफान की पत्नी सुतापा ने शाहरुख को फोन किया और कहा कि इरफान उनसे मिलना चाहते हैं। शाहरुख इरफान से मिलने उनके घर पहुंच गए। इस दौरान शाहरुख ने इरफान को अपने लंदन वाले घर की चाबी दी। पहले तो इरफान ने चाबी लेने से मना कर दिया, लेकिन शाहरुख की काफी जिद के बाद उन्होंने चाबी ले ली। इस मौके पर इरफान थोड़े भावुक भी हो गए थे। दरअसल, शाहरुख का मानना था कि लंदन में इरफान का परिवार उनके घर को अपने घर जैसा ही महसूस करेंगे। वहीं, इरफान से मिलकर लौटे उनके एक दोस्त ने बताया है कि इरफान की सेहत में अब सुधार हो रहा है। हालांकि उनकी रिकवरी थोड़ी धीमी है, लेकिन इस साल के अंत तक वो भारत लौट सकते हैं।

क्या है न्यरोएंडोक्राइन कैंसर?
न्यरोएंडोक्राइन कैंसर एक तरह का ट्यूमर होता है, जो शुरुआत में किसी तरह का लक्षण नहीं दिखाता, लेकिन धीरे-धीरे ट्यूमर ग्रंथिया बढ़ने लगती हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इस बीमारी से शरीर में शुगर की मात्रा भी बढ़ने लगती है।