शाहरुख़ की ‘ZERO’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – शाहरुख खान के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। शाहरुख के 53 वें जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म ‘ZERO’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। फिल्म का ट्रेलर करीब 3 बजे आईमैक्स वडाला में लॉन्च हुआ।

शाहरुख के साथ अनुष्का भी लीड रोल में हैं। शाहरुख इस फिल्म में बोने का किरदार निभा रहे हैं। जबकि अनुष्का एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जिसे बोलने में परेशानी होती है, साथ ही उसका शरीर कंपन करता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शाहरुख को अनुष्का बेहद पसंद आती हैं और वह उन्हें प्रोपोज करते हैं। वहीं कैटरीना कैफ एक ग्लैमरस लड़की का रोल निभा रहीं है।

 

3 मिनट और 14 सेकेंड के ट्रेलर में हर तरफ शाहरुख ही दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में प्यार और ग्लैमर दोनों हैं। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कॉमेडी के साथ इस फिल्म में काफी ट्विस्ट एंड टर्न हैं। ट्रेलर की एंडिंग ऐसी है कि दर्शकों को आगे का क्लाइमेक्स देखने के लिए थियेटर जाना ही पड़ेगा। यह पहले ही बताया गया था कि ‘ZERO’ का ट्रेलर शाहरुख खान के जन्मदिन यानी आज के दिन रिलीज किया जाएगा। आज सुबह से ही शाहरुख के फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।