Shivsena MLA Shahajibapu Patil | तालुके में सेना को सिर्फ 1100 वोट मिले थे, भाजपा के सपोर्ट से चुनकर आए, शिवसेना विधायक का चौंकानेवाला खुलासा

पंढरपुर : Shivsena MLA Shahajibapu Patil | राज्य में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के रिजल्ट के बाद शिवसेना (Shiv sena) ने भाजपा (BJP) के साथ गठबंधन तोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस (Nationalist Congress) और कांग्रेस ( Congress) के साथ मिलकर महाविकास आघाडी सरकार (Maha Vikas Aghadi Government) की स्थापना की। इसलिए राज्य में सबसे ज्यादा सीट पर जीत हासिल करनेवाली भाजपा को विपक्ष में बैठना पड़ा था। हालांकी स्थानीय स्तर पर भाजपा और शिवसेना (Shivsena MLA Shahajibapu Patil) इकट्ठा आते दिख रही है।

 

सोलापुर के सांगोला के शिवसेना नेता विधायक शहाजीबापू पाटिल (Shivsena MLA Shahajibapu Patil) के बयान से फिर से एक बार स्थानीय विवाद सामने आ गया है। तालुका के सेना को सिर्फ 1100 वोट मिले थे। भाजपा के सहयोग से चुन कर आए, ऐसा खुलासा शहाजीबापू पाटिल (Shahajibapu Patil) ने की है।

 

सांगोला (Sangola) तालुका के शिवसेना को सिर्फ 1100 वोट मिले थे। लेकिन भाजपा के सपोर्ट की वजह से मैं चुनकर आया। सांसद रंजीत निंबालकर की वजह से मुझे विधायक पद मिला। भाजपा ने मेरा बहुत साथ दिया। कहीं कोई कमी हो रही है क्या, इस बारे में पूछने के लिए फोन भी आता था, ऐसा खुलासा शहाजीबापू पाटिल ने की है।

 

सांगोला में 18 साल के बाद फिर से विधायक का पद मिलते ही इस बार भाजपा के साथ ही राष्ट्रवादी और शेकाप का भी गुप्त सपोर्ट मिलने का खुलासा पंढरपुर के कार्यक्रम में किया। खास बात यह है कि सांगोला दिवंगत शेकाप नेता गणपतराव देशमुख (Ganpatrao Deshmukh) का निर्वाचन क्षेत्र था। इस बार के चुनाव में वे खुद उम्मीदवार नहीं थे।

 

हालांकि उनके द्वारा दिए गए उम्मीदवार को हरा कर शहाजी बाअपू पाटिल (Shahaji Bapu Patil) ने शिवसेना के टिकट पर जीत हासिल की। घर की मुर्गी दाल बराबर , हमारे बारे में कोई सोचने को तैयार नहीं है, ऐसा कहते हुए पाटिल (Shivsena MLA Shahajibapu Patil) ने अपने दिल की भड़ास निकाली।

 

 

Central Railway | पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी मध्य रेल को प्रतिष्ठित पर्यावरण और स्वच्छता शील्ड

Maharashtra Police | दुखद! ट्रैक्टर और कार दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी की मौके पर मौत; 2 पुलिस गंभीर रूप से घायल