गांजा को लीगल करना चाहिए : उदय चोपड़ा 

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन 
बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा द्वारा भारत में गांजा को वैध करने की ट्वीट करने के बाद वह एक बार फिर से ट्विटर पर ट्रोल हुए।  उन्होंने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि,  “मुझे लगता है कि भारत को गांजा (Marijuana) वैध कर देना चाहिए। सबसे पहले, यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है।  दूसरा, मुझे लगता है कि यदि इसे वैध कर दिया जाए और इस पर कर लगाया जाए तो यह राजस्व का बड़ा स्रोत हो सकता है।  इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे बहुत सारे चिकित्सकीय लाभ हैं!”
[amazon_link asins=’B00NXFPUYU,B019WFP0T4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6a8ff0cb-b82c-11e8-9809-8960a845bd2a’]
इस ट्वीट के बाद उदय चोपड़ा को ट्विटर पर एक बार फिर से ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा। ट्विटर पर मौजूद कई यूजर्स उनके बयान से सहमत नहीं होने पर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।  उदय चोपड़ा ने अपनी बात को रखते हुए ट्वीट पर कई बार रिप्लाई भी किया। इससे पहले भी इसी साल मई में हुए कर्नाटक चुनाव के दौरान उदय चोपड़ा ने एक ऐसा ट्वीट किया था, जिसके बाद ट्रोलर्स ने उनका काफी मजाक बनाया।