दोमुंहा सांपों की तस्करी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

पुणे समाचार
सापों की तस्करी करने वाले गिरोह का वाकड़ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सांपों को लाखों में बेचने की कोशिश करने के आरोप में अमर अरुण राठौड़, बाबासाहेब वसंत राठौड़, भीमराव नरसप्पा जाधव और  सागर चंद्रकांत को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ लोग सांपों की तस्करी के लिए आने वाले हैं, जिसके आधार पर सहायक पुलिस निरीक्षक हरीश माने और उनकी टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिसकर्मी राजेश बरसिंगे को इस संबंध में अपने मुखबिरों से जानकारी मिली थी। इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश मानेऔर पुलिस निरीक्षक सुनील पिंजन के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक हरीश माने और उनकी टीम ने अंजाम दिया।