BIRTHDAY SPECIAL : महेश भट्ट की शादी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

पुणे : समाचार ऑनलाइन 
हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक महेश भट्ट आज अपना 70वां जन्मदिन माना रहे है। इस अवसर पर पूरी फ़िल्मी जगत महेश भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही है। अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए आलिया ने ट्वीट कर कहा, “अपने 70वे जन्मदिन पर आपने मुझे बहुत बड़ा तोहफा दिया है। ‘सड़क 2’  इज ड्रीम कम ट्रू  , इसके लिए मैं तहे दिल से शुक्रिया करती हूं।”
आपको बता दे कि, मात्र 26 की उम्र में बतौर निर्देशक फिल्म “मंजिले और भी है ”  से महेश भट्ट ने अपनी करियर की शुरुआत की थी। महेश भट्ट ना केवल अच्छे डायरेक्टर है बल्कि इसके अलावा वह प्रोडक्शन और स्क्रिप्ट राइटिंग का भी काम करते है। अभी महेश भट्ट अपनी फिल्म जलेबी को ले कर चर्चा में बने हुए है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a4e056e7-bcb8-11e8-935b-27c5429c38be’]
महेश भट्ट जब कॉलेज में थे तो उन्हें लॉरिएन ब्राइट नाम की  लड़की से प्यार हो गया था। बाद में लॉरिएन का नाम बदल कर किरन भट्ट रख दिया गया जो किरन, पूजा और राहुल भट्ट की मां है। कुछ समय बाद उनका अफेयर परवीन बॉबी से हो गया हालांकि कुछ समय के बाद परवीन से भी उनके रिश्ते बिगड़ने लगे। इस के बाद महेश की जिंदगी में सोनी राजदान आई लेकिन उसके बाद भी महेश और उनकी बीवी का तलाक नहीं हुआ। कुछ समय बाद महेश ने सोनी से शादी कर ली, इस शादी के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबुल किया था। सोनी, आलिया और शाहीन भट्ट की मां हैं।
[amazon_link asins=’B077GRCS3Z,B07CQTZ9F1′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’770b703f-bcb9-11e8-9d00-89db3aac0f68′]
एक बार एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा था कि, मैं दुनिया की भीड़ से अलग हूं, मुझे तनहा रहना ही अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि, इस तन्हाई की वजह को वो आज तक नहीं समझ पाए हैं।  इस साल अपने जन्मदिन पर महेश भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म “सड़क 2” की घोषणा किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में रहेंगे। साथ ही इस फिल्म में पूजा भट्ट भी नज़र आएँगी। सड़क 2 ,साल 1991 में आई फिल्म ‘सड़क’ का सीक्वल होगी। सड़क में पूजा भट्ट और संजय दत्त ने अहम् भूमिका निभाई थी।