खेल दिवस पर सम्मानित हुई खेल जगत की विभूतियां

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन –  भारतीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में पिंपरी चिंचवड़ शहर के रहवासी रही खेल जगत की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विभूतियों का सम्मान किया गया। पिंपरी चिंचवड़ मनपा की क्रीडा, कला, साहित्य व सांस्कृतिक समिति की ओर से चिंचवड़ के प्रो रामकृष्ण मोरे प्रेक्षागृह में आयोजित इस सम्मान समारोह में महापौर राहुल जाधव के हाथों पद्मश्री, राजीव गांधी खेलरत्न, अर्जुन पुरस्कार, शिवछत्रपति पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में टीन-20 खेल प्रतियोगिता के लोगो का अनावरण किया गया। साथ ही 144 स्कूली खिलाड़ी छात्रों को छात्रवृत्ति बांटी गई।
इस समारोह में पद्मश्री रिटायर्ड नाइक सुभेदार मुर्लिकान्त पेटकर, राजीव गांधी खेल रत्न अंजली भागवत, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कैप्टन गोपाल देवांग, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी विक्रम पिल्ले, अंतरराष्ट्रीय लॉन टेनिस खिलाड़ी नन्दन बाल और शिवछत्रपति पुरस्कार प्राप्त बॉक्सर विजय यादव, स्नेहल खेरे, मारूती आडकर, शितल मारणे, पूजा शेलार, राजु घुले, शंकर काटे, संगिता सोनवणे, सोनाली पाटील, मिनाक्षी शिंदे, दिपाली पाटील, मिलींद झोडगे, प्रशांत झेंडे, कमलाकर झेंडे, राजेश पाताडे, स्वाती घाटे इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
खेल जगत की हस्तियों के साथ ही हालिया राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पिंपरी चिंचवड़ के सहायक पुलिस आयुक्त राम जाधव, आर आर पाटिल और पुलिस निरीक्षक बालाजी सोनटक्के, डॉ विवेक मुगलीकर, सुधीर अस्पत, पुलिस उपनिरीक्षक किशोर यादव का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर रणजी खिलाड़ी शंतनु सुगवेकर, महिला व बालकल्याण समिति अध्यक्षा निर्मला कुटे, अ प्रभाग अध्यक्षा अनुराधा गोरखे, शिवसेना गुटनेता राहुल कलाटे, शहर परिवर्तन कार्यालय की प्रकल्प निदेशक बार्बोरा स्टॅंकोविकोवा, क्रीडा समिति सभापति तुषार हिंगे, अपर्णा डोके, अभिषेक बारणे, निलेश बारणे, सागर गवली, अतिरिक्त आय़ुक्त संतोष पाटील, सहायक आय़ुक्त अण्णा बोदडे, प्रशासन अधिकारी सुनंदा गवली, क्रीडा अधिकारी रज्जाक पानसरे आदि उपस्थित थे।