एसटी कर्मचारी का वेतन इतना बढ़ गया, कि वह पागल हो गए : रावते

औरंगाबाद | समाचार ऑनलाईन

औरंगाबाद में पत्रकारों के साथ बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा एसटी कर्मचारी का वेतन इतना बढ़ गया, कि वह पागल हो गए, ऐसा विवादित बयान परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने दिया। उन्होंने यह भी पुष्टि करते हुए कहा कि,वह आधिकारिक तौर पर बोल रहे हैं।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c5a9ffca-cd45-11e8-a159-9ff219b01c10′]#Meetoo कैंपेन की वजह से गुलशन कुमार की बायोपिक से दूर हुए आमिर खान

एसटी महामंडल और औरंगाबाद स्मार्ट सिटी विकास महामंडल की ओर से औरंगाबाद में बस सेवा चलायी जाने वाली है। क्या मौजूदा वेतन में शहर में बस सेवा चलायी जाएगी, ऐसा सवाल रावते से पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि, एसटी कर्मचारी का वेतन इतना बढ़ गया, कि वह पागल हो गए है। इस तरह के बयान के बाद यह एक विवादित बयान बन गया।

[amazon_link asins=’B01FM7GG58,B01FM7GGFI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d1649ee6-cd45-11e8-9665-c71a7d30630c’]

एसटी अपने नुकशान की भरपाई करने के लिए माल परिवहन शुरू करेगी, ऐसी जानकारी रावते ने दी। एसटी अधिनियम के अनुसार, रेलवे के जैसा एसटी भी माल परिवहन जल्द शुरू करेगी। पेमेंट बढ़ाने की मांग को लेकर जून महीने में एसटी कर्मचारियों ने दो दिन की अघोषित हड़ताल की थी।  इस हड़ताल से सरकार को बहुत नुकशान हुआ था।