गलत मांगों के साथ खड़े रहना हमारी संस्कृति नहीं, लेकिन…… ; शिवसेना ने मोदी पर ली चुटकी 

मुंबई, 9 नवंबर : अमेरिका में हाल ही में हुए राष्ट्रप्रति चुनाव में  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हार हो गई है।  जो बाइडेन ने ट्रम्प को मात देते हुए जीत हाशिल की है।  परिवर्तन को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है।  इस मामले में ट्रम्प पर बोलते हुए शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी ली है।  शिवसेना ने कहा है कि ट्रम्प ने ऐन कोरोना काल में गुजरात में आमंत्रित कर सरकारी खर्च पर प्रचार किया और इसकी  वजह से कोरोना संक्रमण बढ़ गया, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव परिणाम पर शिवसेना में लेख छपा है।  इसमें ट्रम्प के व्यवहार पर निशाना साधा गया है।  लिखा गया है कि अमेरिका में सत्ता बदल गई है, बिहार में सत्ता परिवर्तन आखिरी चरण में है। अमेरिका में ट्रम्प ने कितना नाटक किया उसके बावजूद जो बाइडेन जीत दर्ज करने में सफल रहे।  ट्रम्प कभी भी राष्ट्रपति पद के लायक नहीं थे।

अमेरिकी जनता ने की गई गलती को चार साल में सुधार लिया है। इसके लिए  जनता का अभिनंदन।  हिंदुस्तान के भाजपा नेताओ ने नमस्ते ट्रम्प के लिए करोड़ों रुपए बर्बाद किये।  ट्रम्प ने ऐन कोरोना काल में गुजरात में सरकारी खर्च  पर प्रचार किया।  इससे कोरोना बढ़ा इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।  अब अमेरिका के लोगों ने ट्रम्प  का संक्रमण समाप्त कर दिया है।

ट्रम्प ने अपनी हार स्वीकार करने से इंकार कर दिया है।  मतगणना और वोटिंग में घोटाले के आरोप लगाया है।  उनका यह आरोप हास्यास्पद है।  कई बड़े राज्यों ने ट्रम्प को नकार दिया।

;कमलाबाई के उपराष्ट्रपति बनने पर  भाजपा की ख़ुशी ढोंग

अमेरिका की उपराष्ट्रपति पद पर भारतीय मूल की कमला हेरिस का चयन हुआ है. कमला हेरिस पर ट्रम्प ने व्यक्तिगत टिप्पणी की थी।  एक महिला का सम्मान करने की भी उदारता ट्रम्प ने नहीं दिखाई।  ऐसे ट्रम्प भाजपा और मोदी के बहुत अजीज रहे है।  ऐसे में कमला हेरिस के उपराष्ट्रपति बनने पर भाजपा की ख़ुशी ढोंग है।