”वक्त आने पर राज्य को गिरवी रखा जाएगा” : मुख्यमंत्री 

मुंबई । समाचार ऑनलाइन

गीता, बायबल और कुरान से भी संविधान प्रिय

ठाणे के रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के वर्षगाँठ के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “इंदू मिल स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक के लिए वक्त आने पर राज्य को गिरवी रखा जाएगा, गीता, बायबल और कुरान से बी ज्यादा हमें संविधान प्रिय है”। हर दिन वाद-विवाद करने के लिए अनेक मुद्दे होते है लेकिन में हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि, बाबासाहेब को लेकर वाद विवाद ना करे। बाबासाहेब स्मारक के वक्त आने पर राज्य को गिरवी रखा जाएगा, बाबासाहेब के कारण ही आज राज्य की अच्छी स्थिती है। बाबासाहेब के कारण ही राज्य पुरोगामी बना है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c7617af9-c7c1-11e8-b680-cbb4b041b20d’]

स्मारक के रुपरेखा के बारे में 

रिपब्लिकन सेने के अध्यक्ष आनंदराज आंबेडकर का आरोप है कि, ”बाबासाहेब आंबेडकर के स्मारक की ऊंचाई एक सौ फुट से कम की है लेकिन इन आरोप को मुख्यमंत्री ने स्वीकार नहीं किया। बाबासाहेब के विचार आसमान जितने ऊंचे है, इतनी उचाई पर कोई दूसरा नहीं पहुंच सकता।

देश आर्थिक संकट का सामना कर रहा : गडकरी

बता दे की, जिस समय स्मारक की रुपरेखा तयार की गई उस वक्त सामाजिक न्यायमंत्री बडोले ने बताया था कि, बाबासाहेब स्मारक की रूपरेखा के लिए सभी नेताओं की सहमति हो। सभी नेताओं को रुपरेखा दिखाई जाये। इस के बाद रामदास आठवलें के साथ अन्य सभी नेताओ को हमने रुपरेखा दिखाई गई। आठवलें के साथ अन्य सभी नेताओ ने सहमती से हस्ताक्षर किये थे। इस रुपरेखा में उसके बाद किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया”।

[amazon_link asins=’B076DB939X,B06WP5SXNM,B015KHN37E’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’dafc7125-c7c2-11e8-be63-4bd85a2be43e’]

गीता, बायबल और कुरान से भी ज्यादा संविधान प्रिय
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ”डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान इतना मजबूत है की उसे कोई बदल नहीं सकता। लोगों को झूट बोलने की आवश्यकता नहीं, हमे गीता, बायबल और कुरान से भी संविधान प्रिय है। संविधान हमारे अस्तित्त्व का कारण है। संविधान के कारण वंचित लोगों को न्याय  मिला है और राजकीय व्यवस्था भी बनी है। संविधान के कारण ही भारत का विकास हो रहा है। संविधान के कारण ही विश्व में भारत की पहचान बनी है, इस कारण संविधान को कभी भी कोई बदल नहीं सकता है”।