देश आर्थिक संकट का सामना कर रहा : गडकरी

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रहे रुपये और व्यापार घाटा के बढ़ने को लेकर गुरुवार को प्रमुख मंत्रियों की बैठक की गयी।  इस बैठक से पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2 टीवी चैनलों से बातचीत में कहा कि, विशाल मात्रा में तेल आयात की वजह से भारत ‘आर्थिक संकट’ का सामना कर रहा है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा तेल आयातक है। वह अपनी तेल की जरूरतों का 80 प्रतिशत आयात करता है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4beeebca-c7bf-11e8-bea4-d1461fd3ee82′]

इस साल की शुरुआत से डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 13 प्रतिशत तक टूट चुका है। इस वजह से तेल आयात का खर्च भी बढ़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा से भी स्थिति बिगड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 4 साल के सर्वोच्च स्तर पर है और यह 85 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास बनी हुई है।

सिर्फ चेहरा दिखा कर एयरपोर्ट पर पाए एंट्री

रुपये की कमजोरी, कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा और आईएफ और एसएल  का पतली हालत की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भी लुढ़क रहे हैं। आज सुबह सेंसेक्स 840 प्वाइंट लुढ़का तो वही निफ्टी करीब 256 प्वाइंट नीचे पंहुचा।

[amazon_link asins=’B07DJHV6S7,B078BNQ313′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0ab5e0d5-c7c0-11e8-bbc1-5bbe878ff592′]