इरफान खान लौटे भारत, त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया हवन !

मुंबई । समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान इन दिनों अपनी बीमारी के इलाज के लिए लंदन में हैं। लंदन में वह न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे हैं। इरफान को लेकर यह कहा जा रहा था कि इरफान दिवाली मनाने भारत लौटने वाले हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब कहा जा रहा है कि इरफान 2 दिन के लिए भारत आए थे साथ में यह भी बताया गया है कि इरफान भारत आने के बाद सीधे नासिक के त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर में गए और वहां पर उन्होंने पूजा और हवन भी किया।
इरफान 2 दिन के निजी काम के लिए भारत आए थे। उन्होंने इसकी भनक किसी को लगने नहीं दी। इरफान नासिक के पास त्र्यंबकेश्वर मंदिर गए, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा की। इसके बाद वापस लंदन लौट गए। जानकारी के अनुसार इरफान मार्च तक भारत वापस लौट सकते हैं। डॉक्टरों को उम्मीद है कि अगले साल मार्च तक वे मूवी सेट पर लौट सकते है। लेकिन इसके लिए इरफान को डॉक्टर की गाइडलाइन फॉलो करनी होगी।

अब की बार किसकी सरकार : कांग्रेस मतदाताओं को स्टांप पेपर के जरिये दिला रहे भरोसा  

बता दें कि इससे पहले इरफान के भारत आकर हिंदी मीडियम-2 की शूटिंग शुरू करने की खबर सामने आई थी। हालांकि, इरफान के प्रवक्ता ने इस खारिज कर दिया था। इरफान के प्रवक्ता ने ऐसी खबरों को अफवाह बताया गया था। बता दें कि इरफान खान पिछले 7 महीनो से अपना इलाज लंदन में करा रहे हैं। जहां उनसे मिलने कई सितारे भी पहुंचे थे। इरफान खान को जब डायग्नोकसिस में न्यू रोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता लगने के बाद उनका इलाज लंदन में शुरू हुआ।