किसानों से धोखाधड़ी करनेवालों पर कार्रवाई हेतु कड़े कानून जरूरी

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार की राय
महाराष्ट्र राज्य अंगूर उत्पादक संघ के 58वें सालाना सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करनेवालों पर कार्रवाई हेतु कड़े कानून बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने अंगूर उत्पादकों को सलाह देते हुए कहा कि, अंगूर ही नहीं बल्कि फलों के उत्पादन और निर्यात में हम अग्रणी हैं, मगर इसमें विश्वसनीयता काफी मायने रखती है, इसका ध्यान देना जरूरी है।
[amazon_link asins=’B0751FLKRL,B06Y4FF3RX’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’65cb98d7-a764-11e8-8278-8dc5da0e5935′]
बालेवाड़ी के शिव छत्रपति क्रीड़ा संकुल में इस सम्मेलन का उदघाटन पवार के हाथों किया गया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष सुभाष आरवे, उपाध्यक्ष राजेंद्र पवार, सोपान कांचन आदि उपस्थित थे। पवार ने आगे कहा कि, अंगूर निर्यात में भारत का हिस्सा छह से सात फीसदी है। ऐसे में अंगूर उत्पादकों को निर्यात क्षेत्र में काफी अवसर हैं। इसके लिए दर्जेदार उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है। दर्जेदार उत्पादन और गुणवत्ता के बूते अंतरराष्ट्रीय बाजार में विश्वसनीयता दृढ़ बनाकर देश का नाम लौकिक करें, यह सलाह भी उन्होंने दी।
हरित क्रांति के बाद भारत की निर्यातदार देश के रूप में पहचान बनी है। अंगूर के साथ ही फलों के उत्पादन और निर्यात में हम आगे हैं। चावल, गेंहू, फल और कपास निर्यात में हम दूसरे नँबर पर हैं। अव्वल स्थान पाने के लिए किसानों औऱ संशोधकों के बीच समन्वय होना जरूरी है। अंगूर की खेती और निर्यात में कई चुनौतियां हैं उसे मात देकर आगे बढ़ने के विशेष प्रयासों की आवश्यकता बताते हुए पवार ने किसानों से धोखाधड़ी करनेवालों के खिलाफ़ कड़े कानून बनाने की बात दोहराई।