चिंचवड़ में पिस्तौल बरामद; आकुर्डी में तड़ीपार धराया

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
नए पुलिस आयुक्तालय का कामकाज शुरू होते ही पुलिस थानों की डिटेक्शन ब्रांच सक्रिय हो गई है। इस कड़ी में चिंचवड़ के कालभोरनगर में एक आरोपी से अवैध पिस्तौल और एक कारतूस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं आकुर्डी में एक तड़ीपार गुंडे को धरदबोचा गया। पिंपरी और निगड़ी पुलिस की टीमों ने इन अलग अलग कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पिंपरी पुलिस की कार्रवाई में अमीन कबीर शेख (27) निवासी श्रमिक चाल, ओटा स्किम, निगड़ी को गिरफ्तार कर उससे एक पिस्तौल बरामद की गई है। डिटेक्शन ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक सतीश कांबले को मुखबिर से अमीन के बारे में जानकारी मिली थी। इसके आधार पर उपनिरीक्षक विट्ठल बढ़े की टीम ने चिंचवड़ के कालभोरनगर में जाल बिछाकर अमीन को धरदबोचा।
[amazon_link asins=’B019XSHB7O’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ee1124f0-a760-11e8-9379-5b9cc5ea9b39′]
यहां निगड़ी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र जाधव से मिली जानकारी के अनुसार 7 जून 2017 को पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहर से तड़ीपार किये गए विक्की उर्फ कांचा पोपट वाघ (21) निवासी पांढरकर चाल, आकुर्डी नामक शातिर बदमाश को आकुर्डी के पंचतारा नगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके आकुर्डी में रहने की जानकारी मिली थी, जिसके अनुसार जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।