इस वजह से कर्नाटक में हो रहा है सनी लियोन का विरोध

बेंगलुरु | समाचार ऑनलाइन – सनी लियोन की आने वाली फिल्म को लेकर कर्नाटक में विरोध बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक के एक संगठन ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं, तो करणी सेना की तरह विरोध प्रदर्शन करेंगे।

“रणवीर लोगों को सुहागरात नहीं मनाने देते थे” ; अक्षय कुमार ने खोले रणवीर के कई राज

कन्नड़ रक्षणा वेदिके ने 3 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाले सनी लियोनी के समरोह को रोकने की धमकी दी है। उन्होंने इस कार्यक्रम के 230 टिकट भी खरीदी हैं, ताकि शो के अंदर जा कर उसका विरोध प्रदर्शन किया जा सके। दरअसल, 3 नवंबर को एक कन्नड़ कार्यक्रम होने जा रहा है। यह संगठन सनी के ‘वीरमादेवी’ की भूमिका निभाने के लिए खिलाफ है।

कन्नड़ रक्षणा वेदिका के अध्यक्ष ने बताया, ‘हमें सनी लियोन के समोरह में परफॉर्म करने से कोई आपत्ति नहीं है, हमें उनके वीरमादेवी की भूमिका निभाने पर आपत्ति है और ज़रूरत पड़ी तो इसका विरोध भी करेंगे। वीरमादेवी को लोग देवी की तरह मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सनी एक पोर्न स्टार के रूप में लोकप्रिय हैं और इस तरह के व्यक्ति को  वीरमादेवी की भूमिका नहीं निभाना चाहिए, जो न केवल कन्नड़ समाज का प्रतीक हैं बल्कि उन्होंने कई मंदिर भी बनाए हैं। ऐसे में अगर सनी यह भूमिका निभाएंगी तो उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।