राम  मंदिर पर विहिप और स्वदेशी जागरण मंच को दी गई अहम् जिम्मेदारी 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – राम मंदिर मुद्दे पर आगामी 11 दिसंबर से  शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र को गर्माने के लिए संघ ने कमर कस ली है। इस मोर्चे पर संघ ने विहिप को सियासी दलों को साधने की जिम्मेदारी दी है तो रथ यात्रा के माध्यम से 9 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी स्वदेशी जागरण मंच को दी है। इस क्रम में विहिप की अमेठी और रायबरेली इकाई राम मंदिर पर समर्थन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगेगा। जबकि मंच शनिवार से 11 दिसंबर तक संकल्प रथ यात्रा निकालेगा।

विहिप ने राम मंदिर पर समर्थन पर राहुल और सोनिया गांधी से मांगा समय
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार के मुताबिक विहिप जल्द ही राम मंदिर निर्माण के लिए कानून की मांग करने सम्बन्धी भाजपा संसद राकेश सिन्हा को ओर से पेश किये जाने वाले निजी बिल पर सभी दलों के सांसदों का समर्थन मांगेगी। बकौल  कुमार सुप्रीम कोर्ट के रुख से निराशा के बाद कानून बनाना ही राम मंदिर निर्माण का विकल्प है और विहिप इसी दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

दूसरी ओर कानून की  मांग पर 9 दिसंबर को होने वाली रैली से पहले मंच एक दिसंबर से संजल्प रथ यात्रा को आयोजन करेगा। इस क्रम में 2 दिसंबर को संघ के दिल्ली के प्रान्त संघ चालक कुलभूषण आहूजा झंडेवाला स्तिथ संघ कार्यालय से इस रथ यात्रा को रवाना करेंगे। यात्रा का उद्देश्य देश भर में राम मंदिर निर्माण के लिए माहौल जुटाने का आलावा रैली में भेद सुनिश्चित करना है।